Deoria: किसानों की 60 एकड़ फसल जलकर राख, सरकार से मदद की आस

देवरिया जिले में गेहूं में आग लगने से 60 एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है। किसानों ने सरकार से सहायता की मांग की है।

fire

Deoria News: देवरिया जिले के कन्हौली गांव में बुधवार को आग की चपेट में आने से 42 किसानों की 60 एकड फसल जलकर राख हो गयी। आग का ताडंव देख लोग परेशान हो गए। गोरखपुर के सिंहपुर गांव के ब्रम्हस्थान के पास स्थित खेत में लगी आग ने इतना भयावह रुप ले लिया। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जिन किसानों की खेत में आग लगी उनमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह, बलवंत यादव, लीलावती देवी, अरुण प्रताप सिंह, रामअवध यादव, अनिल, मुकेश विश्वकर्मा, आत्मा तिवारी, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, महाप्रताप सिंह सहित कई अन्य शामिल है।

एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि आग से लगभग 60 एकड़ फसल जली है। पूरी क्षति का जायजा लिया जा रहा है। आकलन के बाद लेखपाल अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

कन्हैली गांव के रहने वाले किसान पप्पु सिंह बताते हैं कि आंखों के सामने अपनी फसल को जलता देख जो तकलीफ हुई है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पूरी सीजन की मेहनत बर्बाद हो गयी। यही अनाज पूरे साल परिवार को भरण पोषण करते हैं। इस तरह से आंखों के सामने की बर्बादी बेहद कष्टदायक है।

किसान आत्मा तिवारी कहते हैं कि फसल नहीं जल रही है मानों मन और आत्मा जल रही है। सब कुछ बर्बाद हो गया। यह अनाज ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। जो आंखों के सामने खत्म हो गयी। है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+