Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: महिला के तीन टुकड़े कर लाश को सूटकेस में भरकर फेंका, 'रैपर' ने किया कातिल का खुलासा, हैरान रह गए लोग

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बीते 30 सितंबर को एक सूटकेस में तीन टुकड़ों में कटी महिला की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे लेकिन बाद पुलिस के हाथ एक रैपर लगा और रैपर के चलते इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ।

मामले में पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई। हालांकि महिला के मरने के तरीके और पुलिस के इन्वेस्टिगेशन के तरीके को जानने के बाद हर कोई हैरान है। महिला की हत्या उसके प्रेमी द्वारा ही की गई थी और अब वह जेल में है।

up-news-rapper-revealed-the-murderer-people-were-shocked

दरअसल, बीते 30 सितंबर को देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के बेलडार रोड के किनारे एक लावारिस सूटकेस मिला था। सूटकेस मिलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस जब सूटकेस खुलवाई तो उसमें तीन टुकड़ों में कटी हुई महिला की लाश मिली थी।

लाश मिलने के बाद मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा वारदात स्थल पर काफी इन्वेस्टिगेशन किया गया बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली रहे। सूटकेस में कुछ कपड़े भी रखे गए थे और उन कपड़ों में फ्लिपकार्ट का एक रैपर भी मिला। उसी रैपर के आधार पर पुलिस आगे की जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि रैपर का एड्रेस गोरखपुर का है। उसके बाद पुलिस गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर जाने के बाद पता चला की मृतका देवरिया जिले के पैना गांव की रहने वाली खुशबू सिंह थी। पुलिस को यह भी पता चला कि महिला लीव इन रिलेशन में अनिल नामक एक युवक के साथ रहती थी।

उसके बाद पुलिस उस युवक के बारे में जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह युवक महिला के गांव का ही रहने वाला है। उसका असली नाम अनिल कुमार नहीं बल्कि मुन्ना कुमार निषाद है। पुलिस ने जब मुन्ना को पकड़ा तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। उसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और पूरी सच्चाई बता दी।

इसलिए कर दी थी हत्या
घटना का खुलासा करते हुए एसपी संकल्प शर्मा द्वारा बताया गया कि मृतका खुशबू सिंह देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के पन्ना गांव की रहने वाली थी। उसी के गांव के रहने वाले मुन्ना कुमार निषाद के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों गोरखपुर जनपद में लीव इन रिलेशन में रह-रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुन्ना द्वारा बताया गया कि खुशबू गर्भवती हो गई थी और मुन्ना चाहता था की खुशबू अबॉर्शन करवा ले, लेकिन खुशबू अबॉर्शन के लिए राजी नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। मुन्ना द्वारा बताया गया कि इसी से नाराज होकर उसने 28 सितंबर की रात में गला दबाकर खुशबू की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसे इतना गुस्सा आया कि अगले दिन खुशबू की लाश को लेकर बाथरूम में गया और तीन टुकड़े किया। फिर उसे लगा कि पुलिस उसे पकड़ लेगी ऐसे में लाश को सूटकेस में भरकर उसमें कपड़े और रजाई गद्दे भी भर दिया। उसके बाद उसने सारे सबूत मिटाते हुए लाश को भलुअनी थाना क्षेत्र में फेंक दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+