देवरिया उपचुनाव: BJP के सत्य प्रकाश मणि ने लहराया जीत का परचम, सपा के ब्रह्मा शंकर को 18 हजार वोटों से हराया
देवरिया। उत्तर प्रदेश की देवरिया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी करीब 18 हजार से ज्यादा मतों से यह जीत हासिल की है। हालांकि, जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। उधर, निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए और जश्न शुरू हो गया।

10 नवंबर सुबह 8 बजे से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में शुरू हुई मतगणना अब समाप्त हो गई है। सुबह से ही इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी बढ़त लेकर चले थे। शाम होते-होते भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने निर्णायक बढ़त कर ली थी। बता दें कि, 30वें चक्र तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 18595 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे थे।

तो वहीं, अब जानकारी मिल रही है कि भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने करीब 18314 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को 59277 मत मिले है। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी 40963 मत मिले है। उधर निर्णायक जीत के बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए और जश्न शुरू हो गया।
सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि देवरिया की जनता ने जो उन पर भरोसा जताया है, वह उस खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। अगले विधानसभा चुनाव में कम समय है लेकिन वह कार्ययोजना बनाकर पानी निकासी आदि की समस्या को प्राथमिकता पर सुधारेंगे।
देवरिया सदर विधानसभा सीट विधायक जन्मेजय सिंह का निधन के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर सभी प्रमुख पार्टियों ने त्रिपाठी प्रत्याशी पर ही दाव लगाया था। बता दें कि देवरिया सदर सीट बीजेपी प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी बैतालपुर के उद्योपुर गांव के मूल निवासी है। लंबे समय से बीजेपी में हैं और उनके परिवार में कई शिक्षाविद् हैं। जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर इन्हें मिल चुका है। वहीं, समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार ब्रह्माशंकर त्रिपाठी 5 बार कसया और कुशीनगर से विधायक रह चुके हैं। 2 बार कैबिनेट मंत्री रहे।
यह हैं 14 प्रत्याशी
अभयनाथ त्रिपाठी-बसपा, अशोक यादव-एनसीपी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी-समाजवादी पार्टी, मुकुंद भाष्कर मणि-कांग्रेस, डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू-भाजपा, पं.उमेश मणि त्रिपाठी-मनुवादी पार्टी, ऋषिकेश-मौलिक अधिकार पार्टी, ओम प्रकाश चौरसिया-राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, मुनीव-भारतीय सर्वजन पार्टी, राजू-मोडरेट पार्टी, निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, अतिउल्लाह, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, सुधाकर।












Click it and Unblock the Notifications