UP: म्यांमार- बांग्लादेश से पूर्वांचल में करते थे तस्करी, 1.28 करोड़ रुपये के सोने के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर की डीआरआई टीम ने देवरिया स्टेशन पर लगभग डेढ़ करोड़ कीमत के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं।

Deoria News: इन दिनों पूर्वांचल में सोने की तस्करी करने का गैंग सक्रिय है। इस गैंग के कुछ सदस्य उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोने के बिस्कुट को कई अन्य स्मगलरों को बेचने वाले थे। मंगलवार शाम गोरखपुर की डीआरआई टीम को इसकी सूचना पहले हो गयी थी। टीम देवरिया स्टेशन पर पहुंचकर इन तस्करों का इंतजार करने लगी। जैसे ये तस्कर बांग्लादेश- म्यांमार से लाए 1.28 करोड़ रुपये कीमत के सोने के बिस्कुट के साथ देवरिया स्टेशन पर पहुंचे इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, डीआरआई की टीम को म्यांमार व बांग्लादेश से कोलकाता- पटना होते हुए सोने के बिस्कुट गोरखपुर लाने की सूचना मिली। इसे तस्कर गोरखपुर के सराफा बाजार में खपाने वाले थे। डीआरआई ने जीआरपी देवरिया की मदद से रेलवे स्टेशन पर चौकसी व छानबीन बढ़ा दी। इसी दौरान एक युवक और युवती ट्रेन से प्लेटफार्म पर पहुंचे तो टीम ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया।
इन तस्करों की पहचान देवरिया के गायत्रीपुर निवासी अमित वर्मा व नेहा वर्मा के रुप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पर्स से 17 सोने के बिस्किट मिले जिसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इन्होंने कोलकाता से सोने के बिस्किट मिलने की बात स्वीकार की है। इन्होंने यह भी बताया कि विदेशों से सोना मुंबई, दिल्ली सहित पूर्वांचल के कई बड़े शहरों में खपाया जाता है।
एसओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि इन तस्करों के पास से करोड़ों की कीमत का सोना बरामद किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications