Deoria News: बाइकों की आमने- सामने की भिडंत में दो की मौत
देवरिया के खामपार क्षेत्र में गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने- सामने भिडंत हो गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है।

Deoria News: देवरिया के खामपार क्षेत्र स्थित लोहारी बारी पेट्रोल पंप के पास गुुरुवार शाम बाइकों की आमने- सामने की भिडंत में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। दोनों युवक अपने घर से बाजार आए हुए थे। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव के रहने वाले अशोक कुशवाहा व जयकिशन शर्मा बाइक से बंगरा बाजार गए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे। अभी वह लोहारी बारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक नोनार कपरदार गांव के रहने वाले अर्जुन यादव से टकरा गयी। इस एक्सीडेंट के बाद तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आवाज सुन आस- पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वह उन्हें भाटपाररानी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने- सामने भिडंत में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की तत्काल मौत हो गयी है जबकि एक का इलाज चल रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications