देवरिया: स्‍कार्पियो ने आटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, आठ घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि हादसा सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर देर रात हुआ है।

Three killed in road accident in Deoria

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक में टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कार्पियो ने टेंपो को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि तीनों वाहनों के परखचे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार आठ घायलों का सीएचसी में प्रारंभिक उपचार कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, अस्पताल पर पहुंचे सीओ सलेमपुर ने बताया कि स्कॉर्पियो ने बाइक में पहले टक्कर मार दी है जिसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टैंपू से टकराई है घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और 8 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+