देवरिया हत्याकांड: फतेहपुर गांव के लोगों में अब भी है दहशत, त्यौहार के बाद भी पसरा सन्नाटा

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ग्रामीणों में भय है। शारदीय नवरात्र का त्यौहार होने के बाद भी गांव के लोगों में उदासी है। बहुत कम लोगों का घर से बाहर निकलना हो रहा है।

कुछ महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर गांव में शांति के लिए प्रार्थना की। गांव में आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस की धर पकड़ तेज होने से गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। वह अपने रिश्तेदार और अन्य जगह पर हैं। गांव में पुलिस का पहरा तेज और राजनीति गर्म देख गांव की महिलाएं और बच्चे भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। खेतों में किसानों की आवाजाही बंद हो गई।

deoria

सोमवार को फतेहपुर पहुंच रहे पूर्व सीएम से सामूहिक हत्याकांड में आरोपी बने लोगों के घर की महिलाएं मिलेंगी। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने की बात कही है। वह पूर्व सीएम से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगी।

दो अक्टूबर को हए इस हत्याकांड में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रेमचंद यादव व सत्यप्रकाश दुबे दोनों पक्ष के लोग न्याय की मांग कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+