Deoria: परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के बाद बेटे ने CM Yogi से लगाई गुहार, कहा-'हत्यारों को हो फांसी'
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार को हुए नरसंहार से पूरे क्षेत्र में अभी भी सनसनी है। लोगों में दहशत साफ देखी जा सकती है। परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद बड़े बेटे के मन में अपराधियों को सजा दिलाने की जिद है। मृतक सत्य प्रकाश दूबे के बड़े बेटे देवेश ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाते हुए सभी अरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। सत्यप्रकाश दुबे का बड़ा बेटा जो 17 साल का है। उसने घटना के बाद पहली बार अपनी बात रखी है। उसने कहा कि जैसे मेरा परिवार खत्म हुआ, वैसे हत्यारों का भी परिवार बचना नहीं चाहिए। उनको भी फांसी होनी चाहिए। देवेश वारदात के वक्त देवेश घर पर नहीं था। देवेश ने सोमवार रात ही माता-पिता, एक भाई और दो बहनों की चिता को मुखाग्नि दी।

देवेश व उसका एक भाई इस हत्याकांण्ड में बच गए हैं। देवेश सोमवार सुबह घर से बाहर कथा कहने गया था जबकि उसका एक भाई जिंदगी और मौत की जंग बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लड़ रहा है। सीएम योगी ने आज बीआरडी पहुंच मासूम का हालचाल जाना।
ग्रामीणों ने बताया कि सत्यप्रकाश ने 6-7 दिन पहले रूद्रपुर पुलिस को तहरीर देकर प्रेम यादव की शिकायत की थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन, सत्यप्रकाश की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, देवरिया के पुलिस अफसर इस बात पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications