Deoria News:खाई में पलटी स्कूल वैन,फिर हुआ कुछ ऐसा

वरिया जिले के खुखुंदू के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप वैन खाई में पलट गयी।जिसमें छह बच्चे घायल हो गए।अचानक सड़क धंसने से यह घटना हुई।वैन में फंसे बच्चों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बारी-बारी से बाहर निकाला।घटना स

देवरिया,29अगस्त: देवरिया जिले के खुखुंदू के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप वैन खाई में पलट गयी।जिसमें छह बच्चे घायल हो गए।अचानक सड़क धंसने से यह घटना हुई।वैन में फंसे बच्चों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बारी-बारी से बाहर निकाला।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया।

school van deoria

जानकारी के मुताबिक, नरौली भीखम, तेनुआ में इंग्लिश मीडियम से एक प्राइवेट स्कूल संचालित होता है। सोमवार की सुबह स्कूल की एक वैन परसिया भंडारी, सुकरौली, शेरवां बभनौली, सझवार, खुखुंदू से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि वैन कस्बे से कटे बाईपास सड़क पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप पहुंची थी कि अचानक सड़क धंस गई और वैन खाई में जा पलटी।वैन में परसिया भंडारी निवासी कक्षा पांच का छात्र शिवम, सत्यम, यूकेजी की संजना, कक्षा 7 के आर्यन, अंश मिश्र, कक्षा 6 के आयुष सहित तकरीबन 17 बच्चे बैठे थे। इसमें सत्यम, आर्यन, अंश सहित छह बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई हैं।

स्थानीय लोगों के सहयोग से वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद बच्चे काफी डरे हुए थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस, स्कूल प्रशासन और बच्चों के अभिभावकों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस वैन को कब्जे में ले ली। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने स्कूल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना मिट्टी धसने की वजह से हुई है।जिसमें सभी छात्र सुरक्षित हैं।कुछ को चोट आई है जिन्हें अभिभावकों के साथ घर भेज दिया है।

बारिश के मौसम में शहर के कई जगह की सड़क धंस गई है। इससे लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीवरेज का दंश अभी भी शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हुई वर्षा के बाद सीवरेज की खुदाई वाली सड़कों के भसने का दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+