देवरिया में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, 'इस बार का चुनाव घोरपरिवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच'
देवरिया, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में आज पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगी। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी सियासी मैदान में हैं और जनता के बीच पहुंचकर अपनी पार्टियों के प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील कर रह रहे है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवरिया पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। क्योंकि इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है। इस चुनाव में परिवारवादियों के ख़िलाफ़ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं। सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है। कहा कि इन परिवारवादियों ने 5 साल में गरीबों के ऊपर जितना अत्याचार किया है उसे मेरे गरीब भाई, बहन कभी भूल नहीं सकते हैं।
Recommended Video
कहा कि आज पांचवें चरण में भी एनडीए को जमकर वोट मिल रहे हैं। हर तरफ़ एक ही गूंज है। आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही। पीएम ने बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने गरीबों को कोविड वैक्सीन के ख़िलाफ़ भड़काकर आपको खतरे में डालने की कोशिश की। आज इसी वैक्सीन की वजह से तेजी से हालात सुधर रहे हैं। व्यापार, कारोबार शुरू हुआ है। स्कूल, कॉलेज खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने राज्य में 18 नए मेडिकल कॉलेज बनाए हैं, और 20 में (निर्माण) काम चल रहा है। हमने गोरखपुर में एम्स भी स्थापित किया है। हम यह भी कोशिश कर रहे हैं कि गरीब बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई उन्हीं की भाषा में मिले।












Click it and Unblock the Notifications