देवरिया: आखिर क्यों अपनी ही बेटियों की जान की दुश्मन बन बैठी मां,जानिए क्या है मामला

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धुसी गांव से एक ऐसे मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मशार करने वाला है।एक महिला ने अपने जेठ को फंसाने के चक्कर में अपनी ही दो बेटियों को नदी में फेंक दिया।एक बेटी का शव रविवा

देवरिया,25 जुलाई: देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धुसी गांव से एक ऐसे मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मशार करने वाला है।एक महिला ने अपने जेठ को फंसाने के चक्कर में अपनी ही दो बेटियों को नदी में फेंक दिया।एक बेटी का शव रविवार को मिला था।दूसरी बेटी की तलाश की जा रही है।

nadi

दरअसल,महिला संपत्ति बटवारे से असंतुष्ट थी एंव अपने जेठ से बहुत नाराज थी।ग्रामीणों के मुताबिक उसने पंचायत में जेठ को फंसाने की बात कही थी।देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धुसी गांव के रहने वाले स्वामीनाथ के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा नारद कुशवाहा, दूसरे नम्बर पर बृजराज और सबसे छोटा बृजवासी कुशवाहा है। तीनों भाई कुछ वर्षो से अलग रह रहे थे। बंटवारे में खेत की जमीन को चार हिस्से में बांटा गया। तीन हिस्से भाईयों में बांट दिए गए। वहीं एक हिस्सा मां राजकुमारी को दिया गया था।

मां अपने मझले बेटे बृजराज के साथ रह रही थी। राजकुमारी ने कहा था कि उसकी जो सेवा करेगा उसी को वह जमीन देगी। पिछले पांच जून को राजकुमारी की मौत हो गई। राजकुमारी के निधन के बाद घर में भूमि के लिए विवाद होने लगा। बृजवासी की पत्नी संध्या को उम्मीद थी कि उसकी सास की जमीन में से कुछ हिस्सा उसे मिल जाएगा। लेकिन वह जमीन जेठ के हिस्से में चले जाने से नाराज होकर वह विवाद करने लगी।

शनिवार को पूरे दिन परिजनों के साथ ही पुलिस भी बच्चियों को ढूंढ़ती रही लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बच्चियों की मां संध्या से पूछताछ के बाद शनिवार की देर शाम उसे घर भेज दिया। देर रात को बच्चियों को ढूंढ़ने की बात कह कर वह घर से गायब हो गई।बच्चियों के घर से गायब होने की सूचना पर पुलिस ने पिता और मां को थाने में बुला कर लम्बी पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। उसने बच्चियों को खोजने की बात कही थी लेकिन पड़ोसी का शूट पहनकर फरार हो गई।अभी तक पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं उसमें मां दोषी पाई गयी है ।पुलिस मांं की तलाश में दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+