Deoria: छोटी बेटी स्कूल से लौटी तो घर का मंजर था खौफनाक, हैंडपंप से चिपकी थी बहन और माँ, करंट से मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में माँ और बेटी आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब छोटी बेटी स्कूल से घर आई और दरवाजा नहीं खुला। वहीं मृति महिला का पति सऊदी रहकर नौकरी करता है, जिसे हादसे की जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि यह पूरा मामला देवरिया जिले की सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड का है। यहां रहने वाले कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी सरोज जायसवाल और 18 वर्षीय बेटी भूमि जायसवाल घर पर थी, जबकि छोटी बेटी स्कूल गई हुई थी।

mother and daughter died due to electric shock in hand pump in Deoria

दोपहर बाद करीब 2 बजे जब छोटी बेटी स्कूल से वापस लौटी तब काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसपर वह परेशान हो गई और पडोसी को बुलाया। वहीं जब अगल-बगल के लोगों ने खिड़की के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया तो हैंडपंप से चिपकर मां-बेटी ऊपर नीचे गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन में लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हुई है। उधर, छोटी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और पुलिस ने सऊदी में रह रहे घर के मुखिया को फ़ोन कर इसकी जानकारी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+