Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Deoria news, देवरिया। यूपी के देवरिया जनपद में बदमाशों ने रंगदारी न देने पर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएम और पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराकर जाम खुलवाया। एसपी किरीट राठौड़ ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी।

miscreants shot trader for extortion money in deoria

रंगदारी देने से किया था इनकार

घटना देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव की है। रंगदारी न देने और पुलिस से शिकायत करने पर योगेश जायसवाल नाम के व्यापारी पर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों की बौछार कर दी और फरार हो गए। अस्पातल ले जाते समय योगेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष समेत व्यापारियों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद जाम हटाया गया।

miscreants shot trader for extortion money in deoria

पुलिस को दी थी सूचना, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष तेज प्रताप जायसवाल ने बताया कि व्यापारी ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले का जल्द खुलासे के साथ थानाध्यक्ष को तत्काल कार्य से हटाया जाये, नहीं तो यह आन्दोलन अभी और उग्र रूप लेगा। एसपी किरीट राठौड़ ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+