UP: देवरिया नरसंहार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो मासूम सहित तीन की ली थी जान

Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव के ड्राइवर नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसने ही सत्य प्रकाश दुबे व उनके दो बच्चों को गोली मारी थी। आरोपी की निशानदेही पर राइफल को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल राइफल भी बरामद कर ली गयी है। इस मामले में यह 21वीं गिरफ्तारी है। अभी कुछ अन्य आरोपी इस घटना में शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

deoria

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+