देवरिया नरसंहार: 50 से अधिक हमलावर, 25मिनट का समय और 5 लाशें, हैवानियत की हदें पार

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सुबह सोकर उठे बच्चों को यह नहीं पता था कि कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाएगी। पिता की गलती की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ेगी ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जमीन विवाद में प्रेमचंद की हत्या के बाद 50 से अधिक हमलावार दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुसे, मासूम बच्चों पर भी हैवानों को तरस नहीं आई। तीन बच्चों सहित उनके माता-पिता की दरिंदों ने हत्या कर दी। 25 मिनट में ही घ्र में पांच लाशें बिछ गई।

फतेहपुर गांव का लेहड़ा टोला सोमवार को दहशत और सनसनी भरा रहा। एक साथ छह लोगों की हत्या से गांव दहल उठा। चारों तरफ अफरा तफरी मच गयी। जब तक कुछ लोगों को समझ में आता तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी। हत्यारे भाग चुके थे। चीख पुकार से गांव में चारो तरफ मातम पसरा हुआ था। पुलिस पहुंचती है और एक के बाद एक लाशों को घर से निकाला जाता है। यह दृश्य देख ग्रामीणों की आंखे नम थीं।

deoria

25 मिनट के भीतर ही सत्यप्रकाश दूबे के घर में पांच लाशें बिछ गईं। प्रेमचंद की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। बरामदे में सत्यप्रकाश और किरन की हत्या के बाद हमलावार टीनशेड में छिपे उनके बच्चों को बाहर खींच लाए और उनकी हत्या कर दी।

सीएम योगी ने इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस पूरे मामले में 14 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कई अन्य के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+