Deoria में नाबालिग ने चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज में फैले हैवानों को दर्शाती है। यहां कक्षा चार में पढ़ने वाले एक नाबालिग ने चार साल की मासूम को टॉफी देने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह फरार हो गया। बच्ची को आस-पास के लोगों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली चार साल की मासूम को सोते वक्त परिवार के लोग खेत में काम करने चले गये। जब बच्ची जगी तो वह अपने परिजनों से मिलने के लिए खेत की तरफ जाने लगी। इसी बीच सड़क किनारे चार साल के नाबालिग की नजर मासूम पर पड़ी। उसने टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की हालत खराब हो गयी।

बच्ची की हालत गंभीर देख परिजन रुद्रपुर पुलिस को सूचना देने के साथ ही गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र चतुर्वेदीर फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नाबालिग द्वारा बच्ची का दुष्कर्म किया गया है। बच्ची का इलाज चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications