देवरिया: सरकारी शेल्टर होम की खिड़की तोड़कर चार बच्चे हुए फरार
देवरिया। यूपी में देवरिया जिले से बड़ी खबर है जहां पर जिला प्रशासन की लापरवाही से 4 नाबालिक बच्चे खिङ़की को तो़ड़कर फरार हो गये जिसके बाद जिला प्रशासन मे हड़कम्प मचा हुआ है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बाल गृह बालक का है जहां से खि़ड़की मे लगे लोहे की रॉड को पहले चार बच्चों ने निकाला उसके बाद खिड़की मे लगा जाली को तोड़ा।

फिर दिवाल कूदकर फरार हो गये। यह जानकारी राजकीय बालक गृह के लोगों को उस समय हुई जह सुबह बच्चों की गिनती की जा रही थीष उसके बाद राजकीय बालक गृह को चारों तरफ से देखा गया तो पता चला कि राजकीय गृह का मुख्य कमरा जिसमें बालक रहते थे, उसकी खिड़की टूटी हुई है और इसी रास्ते से बच्चे फरार हुए हैं।
इसके बाद आस-पास खोजने का काम शुरू किया गया लेकिन बालक नहीं मिले। मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा जहां पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस राजकीय गृह मे कुल 25 बालक थे जिसमें 4 बच्चे फरार हुए हैं हलांकि इसके पहले भी एक बच्चा फरार हुआ था जो आज तक नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications