देवरिया: पंखे से लटकता मिला महिला कांस्टेबल का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला है। महिला कांस्टेबल का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि वह 22 सितंबर से सात दिनों के आकस्मिक अवकाश पर थी। मंगलवार की शाम ही देवरिया स्थित अपने आवास पर लौट आई थी।

Female constable extreme step in Deoria

जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल का नाम जुलेखा खातून है। जुलेखा गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की रहने वाली है और 2016 बैच की कांस्टेबल थी। पहले उसकी तैनाती सदर कोतवाली में थी। 30 जून को उसका स्थानांतरण बनकटा थाने में कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छुट्टी से लौटने के बाद से ही वह गुमसुम थी। बुधवार की देर शाम थाने के कुछ सिपाही आवास की ओर गए थे। जुलेखा का कमरा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली थी।

खिड़की के सामने ही लगे बेड के ऊपर पंखे से जुलेखा का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रहा था। सिपाहियों ने तत्काल इसकी सूचना मुंशी और कोतवाल दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से उतरवाया और जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी शिष्यपाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+