UP: परिवार के 5 लोगों को खोने के बाद घर पहुंचा देवेश, कहा- 'दरिंदों ने सब खत्म कर दिया,जिंदा रह कर क्या करुं'

Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 अक्टूबर को हुई 6 लोगों की हत्या से पूरा क्षेत्र दहल उठा था। इसी घटना में सत्य प्रकाश दुबे सहित उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। घटना के छह दिन बाद परिवार का बड़ा बेटा देेवेश अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह खुद को नहीं रोक पाया और फूट-फूट कर रोने लगा।

हत्यारों ने सब खत्म कर दिया देवेश हत्याकांड के 6 दिन बाद शनिवार को घर पहुंचा। जिस घर में वह पला बढ़ा, जिस आंगन में खेला उसे अपने माता-पिता व भाई बहनों के बिना देख फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उसे इस घर का यह हाल भी देखना पड़ेगा। रो- रो कर वह हत्यारों को कोस रहा था। कह रहा था,दरिंदों ने सब खत्म कर दिया।

deoria

कांप रहे थे पैर देवेश जब अपने घर की तरफ बढ़ रहा था तब उसके पैर कांप रहे थे। शुुरुआत में उसने खुद को संभालने की कोशिश की लेकिन वह खुद को नहीं संभाल सका। आंख मां-बाप और भाई बहन को ढूंढ रहे थे। घर में अंदर जाते समय उसके पैर कांप रहे थे।

माता-पिता और भाई-बहन के कपड़ों को लगा लिया सीने से घर में घुसने के बाद वह एक टक चारों तरफ देख रहा था। माता-पिता, भाई-बहन के कपड़ों और अन्य सामानों को देख कर वह और रोने लगा। इनके कपड़ों को अपने सीने से लगा लिया। कहा अब कौन मुझे बेटा बुलाएगा। भाई बहन को कहा से लाऊंगा। सब खत्म हो गया।

अब जी कर क्या करुंगा देवेश यह दृश्य देख रो रहा था और सिर्फ एक ही बात कह रहा था कि अब जिंदा रहकर क्या करुंगा। किससे लिए जिंदा रहूं। अब क्या बचा मेरे पास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+