Deoria News: प्रबंधक ने 6वीं की छात्रा के साथ किया ऐसा काम, हुई गिरफ्तारी
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मशार करने वाला है। यहां के एक विद्यालय के प्रबंधक ने छठवीं की छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी की। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया नगर पालिका के रहने वाले विजय लाल बरियारपुर में कक्षा आठ तक निजी विद्यालय चलाते हैं। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी दस वर्षीय बेटी जो विजय लाल के स्कूल में छठवीं की छात्रा है, उसके साथ प्रबंधक ने छेड़खानी की है। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो प्रबंधक ने उसकी पिटाई की एंव जान मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधक द्वारा छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया था। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications