देवरिया: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर पति से बात करने के बाद उठाया ये कदम

देवरिया। खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार की रात बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जगे घर वालों ने उसे पंखे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे पंखे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका की मां उसके ससुराल वालों पर उसे मारने का आरोप लगा रही है।

Deoria News: married woman took extreme step in her room

ये मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के सूर्यपुर टोला लालपुर भरटोली का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सूरज गुजरात के सूरत में पेंटिंग का काम करता है। घर पर उसकी उसकी पत्नी सुनीता अपने दो बच्चों के साथ रहती है। सूरज की मां व भाई भी साथ रहते हैं। गुरुवार की रात को करीब 9 बजे सुनीता ने फोन पर अपने पति से बात की। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गयी। रात में करीब 11 बजे बच्चों के रोने के आवाज सुनाई दी।

इस पर सुनीता का देवर जगा और उसने आवाज दी, लेकिन अंदर से ना तो कोई आवाज आई। ना ही सुनीता ने कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद उसने सभी घर वालों को जगाया और खिड़की से झांककर देखा तो सुनीता साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर सुनीता को पंखे से उतारा, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके उसकी मां उर्मिला को फोन पर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां उसके ससुराल वालों पर सुनीता का मारने का आरोप लगा रही है। इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार चंदन ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+