Deoria: शादी में देरी हुई तो नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या, पूछताछ में राज खोला तो चौंक पड़ी पुलिस

Deoria News: सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आई है। यहां एक पुत्र ने अपने ही पिता की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे जो वजह बताई जा रही है वो काफी चौंकाने वाली है। दरअसल, शख्स ने अपने पिता की हत्या केवल इस लिए कर दी क्योंकि वह शादी में देरी होने से नाराज था।

हत्यारोपी बेटे धर्मेंद्र को शक था कि उसका पिता ही उसकी शादी में रोड़ा बन रहा है, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही। हत्यारोपी बेटे की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। एनबीटी की खबर के मुताबिक, फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Deoria News

यह वारदात देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया ग्राम चुरिया के दियारा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंका राजभर, बिहार के शिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गयासुर गांव के रहने वाले थे और देवरिया चुरिया गांव के दियारा में बटायी पर खेती करते थे।

बंका राजभर खेत में ही झोपड़ी डालकर रहते थे। रविवार की रात भी वह खेत में सोए थे, इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। सोमवार को हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही, इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड के खुलासे में जुटी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल नदी के किनारे सुनसान इलाका दियारा क्षेत्र में था। जहां आमतौर पर बाहरी लोगों का आना-जाना बहुत ही कम रहता है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक बंका राजभर के छोटे बेटे धर्मेंद्र से पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने जब हत्या का राज उगला तो पुलिस भी चौंक पड़ी।

दरअसल, पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके सभी भाइयों की शादी हो चुकी है और सभी अपने परिवार के साथ आराम से रह रहे हैं, लेकिन उसके पिता उसकी शादी नहीं होने दे रहे थे, जब भी कहीं शादी की बात चलती तो उसके पिता शादी में अड़ंगा डालने का काम करते थे। जिसके चलते उसको अपने पिता से काफी नाराजगी थी।

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने बताया कि हत्या की रात उसके पिता खेत में सोए थे। देर रात उनके पास पहुंचा और सोते समय गड़ासे से उसने पिता की हत्या कर दी और साक्ष्य भी मिटा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+