देवरिया: मां-बाप ने बच्चे का नाम रखा 'लॉकडाउन', दिया ये संदेश

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा गया है। बच्चे के मां-बाप ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन का जो फैसला किया है वह देश हित में है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा है। बता दें, कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है। केंद्र और राज्य सरकारें इस लॉकडाउन के दौरान लोगों की सहायता के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।

deoria newborn baby named lockdown

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नवजात बच्चे का नाम लॉकडाउन रखा गया है। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि देश में लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने बच्चे का ये नाम रखने का फैसला किया है। कोरोना वायरस से बचाव का संदेश देने के लिए उन्होंने यह नाम रखने का फैसला किया। बता दें, बच्चे का जन्म सोमवार को हुआ था। बच्चे के पिता पवन ने कहा, कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा देखते हुए देश के मुखिया लगातार निर्णय ले रहे हैं। सरकार इस महामारी को रोकने के लिए जो कदम उठा रही है, उसका हम सभी को पालन करना चाहिए।

बता दें, पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 33,976 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1251 हो गई है, जबकि इस महामारी से 32 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का 7वां दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+