Deoria: दस बीघा जमीन ऐसे बनी नरसंहार का कारण, दृश्य देख कांप गए लोग

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज जो खबर सबके जुंबा पर है , जिसकी बात बच्चा- बच्चा कर रहा है, जिसे सुन सभी का दिल दहल उठा है उसकी वजह बनी जमीन। दस बीघा जमीन आज 6 लोगों की हत्या का कारण बन गयी है।

जमीन ऐसे बनी वजह सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। इसके बाद सत्यप्रकाश दुबे अपने भाई की जमीन देखने पहुंच गए और फिर यहीं से विवाद शुरू हो गया।

deoria

पहले प्रेमचंद यादव की हुई हत्या ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के बीच उनके भाई की जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रेमचंद जब सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे तो विवाद ऐसा बढ़ा कि इन्होंने लोगों के साथ मिलकर प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी। सत्यप्रकाश दुबे ने ईंट से मारकर प्रेमचंद यादव को मौत के घाट उतार दिया।

सत्यप्रकाश दूबे के घर आक्रोशितों ने बोला धावा जब प्रेमचंद यादव के हत्या की खबर उसके परिजनों को मिली तब उन्होंने भारी संख्या में सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया। लाठी, डंडो व धारदार हथियार से आक्रोशित लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे की पीटकर हत्या कर दी। वे इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने उसकी पत्नी व तीन बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। सीएम योगी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविन्दर गौड़ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+