Deoria: टैंपो बनवाने निकला था चालक, खेत में इस हाल में मिला शव
देवरिया में बुधवार सुबह गेहूं के खेत में ऑटो चालक का शव मिला। वह मंगलवार को घर से निकला था।

Deoria News: देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़री मिश्र चकरवा निवासी महेंद्र यादव का शव बुधवार सुबह गेहूं की खेत में मिला। महेंद्र मंगलवार को घर से टैम्पो बनवाने निकले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पडरी मिश्र गांव के महेन्द्र यादव टैम्पों चलाकर परिवार को भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को महेंद्र टैम्पो बनवाने के लिए निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं आए जिसे लेकर परिजन काफी परेशान रहे। बुधवार सुबह सुबह पकड़ी बरामद देवबारी के निकट महिलाएं खेत में गेंहू काटने पहुंची तो शव देख कर शोर मचाना शुरु किया। युवक के गले पर निशान पड़े थे और नाक से खून निकला था। आंख के नीचे भी चोट के निशान मिले।
थानाध्यक्ष मदनपुर ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Recommended Video

देवरिया के भटौली बुजुर्ग खरोह चौराहे के पास सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। खैरटिया निवासी मीना देवी पत्नी लालजी निषाद भटौली बुजुर्ग चौराहे पर सब्जी खरीदने आई थीं। इस दौरान सड़क पार करते समय गौरी बाजार की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर बाद मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications