UP: बाहर से आकर अपने कमरे में चला गया राज, माता- पिता ने देखा कुछ ऐसा, दहाड़ मारकर लगे रोने
देवरिया में वाहन चलाने वाले एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।

Deoria News: देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें माता- पिता का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। माता- पिता ने अपने बेटे का शव फंदे से लटकता देखा। इसके बाद वह शोर मचाने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर झंगटौर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक राज अपने माता- पिता की तीसरी संतान थे। वह वाहन चलाकर घर का खर्च उठाते थे। उनके शादी की बातचीत चल रही थी। सोमवार रात वह अपने घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उनकी मां सुमन मिश्रा कमरे में गयी तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। बेटे का शव पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। यह देख मां जोर- जोर से चिल्लाने लगी। यह सुन घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने शव को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है। राज की मौत हो चुकी थी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications