देवरिया: रंजिश में आरोपियों ने चाकू से निकाली आशीष की आंख और काटा कान, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। दरअसल, यहां पुरानी रंजिश में एक युवक की आंख फोड़ने और कान काटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आऱोपितों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश भी दे रही है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Cut Ashish eye and ear with a knife

आंख निकाली और कान भी काटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलटिकरा गांव का है। यहां 10 जनवरी की शाम को गांव निवासी आशीष दुबे अपने भाई विकास दुबे के साथ चौराहे से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही राजन दुबे और मोनू चौहान ने आशीष को घेर लिया और चाकू और सरिया से हमला बोल दिया। इस हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसकी एक आंख निकाल ली और कान भी काट लिया।

जल्द ही आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार: SP
आनन-फानन में परिजनों ने पहले स्थानिय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन हालत नाजुक देख परिजनों ने घायल युवक को हैदराबाद के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के भाई विकास ने बताया कि इस घटना की सूचना रामपुर कारखाना थाने को दी गई। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने बताया कि आशीष के भाई विकास दुबे की तहरीर पर गांव के मोनू चौहान पुत्र विश्वनाथ चौहान, राजन दुबे व विकास दुबे पुत्रगण रामाश्रय दुबे निवासी रामपुर कारखाना के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+