आधुनिक तकनीकी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही सरकार- योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया का दौरा किया। उन्होंने पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में स्व. रवींद्र किशोर शाही की चालीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कृषि मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम
Deoria News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया का दौरा किया। उन्होंने पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में स्व. रवींद्र किशोर शाही की चालीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कृषि मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियों को आमजन से साझा किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो स्वास्थ्य हो,कृषि हो,उद्योग हो सभी में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। आज प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर तेजी से काम हुआ है। 70 साल में महज 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन भाजपा सरकार ने पांच साल में 35 मेडिकल कॉलेज की स्थापना का काम किया है। इसके साथ ही खेती में नई तकनीकों का प्रयोग किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनसंघ से जुड़े लोग आज खुश होंगे। क्योंकि उन्होनें जो सपना देखा था वह आज साकार हो रहा है। गांव, किसान और नौजवानों के बारे में उन्होंने जो सपना देखा था वह आज साकार हो रहा है। कुशीनगर व देवरिया कृषि के लिए समृद्ध माना जाता है। ऐसे में यहां के किसानों को आधुनिक खेती पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों को लेकर जीरो टारलेंस की नीति रखती है। कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। किसी भी अराजकतत्व पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामचंद्र विद्यार्थी का भव्य स्मारक देवरिया में तैयार हो रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर सहित अन्य विरासत को नई पहचान दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications