Deoria News: बुलेट को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर,दो की मौत

देवरिया में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। बस परिवहन निगम की थी जो तेज अनियंत्रित गति से जा रही थी।

accident

Deoria News: देवरिया के रामपुर कारखाना के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बस ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट बहुत ऊंचाई तक हवा में उछल गयी। स्थानीय लोग व मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक धनौती खुर्द के रहने वाले खुशहाल यादव एंव बादल अंसारी किसी काम से रामपुर कारखाना गए हुए थे। वहां से वह दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। देवरिया- कसया मार्ग स्थित डुमरी राघोपुर पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ श्रीयस त्रिपाठी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मौसम परिवर्तित हो रहा है। सुबह घने कोहरे से यातायात में परेशानी हो रही है। ऐसे में आप सभी नियंत्रित गति से ही वाहन चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट जरुर लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+