Deoria: भाई को बचाने गयी बहन की पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार

देवरिया में आपसी रंजिश में दबंगो ने युवती को पीटकर मार डाला है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

murder
Deoria News: देवरिया के भटनी क्षेत्र स्थित कुरमौटा ठाकुर गांव में शुक्रवार को दबंगो ने पुरानी रंजिश में भाई को बचाने गयी युवती को रॉड से पीटकर हत्या कर दी। जबकि भाई की हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, कुरमौटा गांव के रहने वाले जितेन्द्र सिंह व इंद्रावती देवी के परिवार से पुरानी रंजिश है। शुक्रवार सुबह इंन्द्रावती का बेटा शैलेश शौच करने गया था। इसी बीच जितेन्द्र व राजू सिंह ने शैलेश की पिटाई शुरु कर दी। शोर सुन भाई को बचाने बहन पहुंच गयी। इस दौरान भाई को छोड़ आरोपियों ने बहन को लोहे की रॉड से पीटना शुरु कर दिया। मौके पर ही युवती की मौत हो गयी।

इंन्द्रावती के छह संतानों में अलका चौथे नंबर की थी। तीनों भाई बाहर रह कर कमाते थे। शैलेश गुुरुवार को ही केरल से घर आया था। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई कर रहे लोगों से बचाने के लिए बहन पहुंच गयी। इस दौरान आरोपियों ने भाई को छोड़ बहन को पीटना शुरु कर दिया। जिससे मौत हो गयी। इस मामले में केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Recommended Video

    गोरखपुर: अलविदा की नमाज में रही चाक-चौबंद सुरक्षा, एडीजी जोन ने कही यह बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+