Deoria News: बिहार के रहने वाले युवक का देवरिया में फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
Deoria News: देवरिया के भटनी स्टेशन के पास स्थित जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक बिहार का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, भटनी स्टेशन के समीप स्थित जंगल में मंगलवार सुबह कुछ लोग शौच करने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि पेड़ से फंदे के सहारे शव लटक रहा है। यह देख उनके होश उड़ गए। वे चिल्लाते हुए वहां से बाहर आए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। छानबीन की तो मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड मिला। शव बिहार के अररिया के तसोवर आलम (18) पुत्र फिरोज आलम निवासी वार्ड नं. चार अमीन टोला के रुप में हुई।
पुलिस ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भटनी स्टेशन के लिए रवाना हो गए। शव देखने वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के रहने वाले युवक का शव भटनी स्टेशन के पास जंगल में मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications