Deoria: वसूली कर लौट रहे व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, लूटे लाखों रुपए
देवरिया में बाइक सवार बदमाशों ने बिहार से कलेक्शन कर लौट रहे किराना व्यापारी को गोली मार दी और 5 लाख रुपए लूट लिए। एसपी संकल्प ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

लार क्षेत्र के रहने वाले अरविंद गुप्ता व्यापारी है और कलेक्शन का काम करते है। बुधवार को वह बिहार से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने अरविंद को चनुकी-सोहगरा मार्ग पर ताल दोना नाला स्थित पुल के समीप रोक लिया। बदमाशों ने उनसे रुपयों भरा बैग मांगा ,जब अरविंद ने बैग नहीं दिया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी और वह गिर गए। बदमाश बैग लेकर भाग गए। जिसमें 5 लाख रुपए कैश थे।
एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि व्यवसाायी को गोली मारने व उससे लूट की घटना सामने आई है। घायल बिहार से कलेक्शन कर लौट रहा था। जिसे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video
रामपुर: अज्ञात नकाबपोश बदमाशों का तीन घरों में धावा बोलकर की लूटपाट












Click it and Unblock the Notifications