Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देवघरः शादी में शामिल होने आई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पंचायत में पीड़िता के परिजनों को पीटा

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता दुमका जिला से देवघर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। बता दें कि गैंगरेप कि यह घटना दो दिन पूर्व की बतायी जा रही है।

jharkhand misdeed with minor girl during palying game on mobile phone

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार पर पंचायत के लिए दबाव बनाया और पंचायती के माध्यम से गैंगरेप के इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। पंचायत के दौरान पंचों की मौजूदगी में पीड़िता ने आरोपियों की पहचान भी कर ली।

इसके बाद पंचायती में शामिल लोगों में से एक-दो लोगों ने एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद आरोपी के भाइयों ने आकर पीड़ित परिवार सहित पंचों के साथ मारपीट कर दी। गैंगरेप की घटना को दबाने के लिए सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक यह पंचायत चली।

हालांकि बात नहीं बनी तो मंगलवार दोपहर में पीड़िता को साथ लेकर परिजन मामले की शिकायत करने कुंडा थाना पहुंचे। इसके बाद मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नगर अंचल इंस्पेक्टर कुमुद सिन्हा व महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी पीड़िता से पूछताछ करने कुंडा थाना पहुंची।

करीब दो घंटे तक पीड़िता से पूछताछ कर दोनों महिला अधिकारियों ने बयान भी रिकॉर्ड किया। इसके बाद कुंडा थाना प्रभारी अजय कुमार के साथ दोनों महिला अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने भी गयी। सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले नाबालिग पीड़िता मोबाइल पर गेम खेल रही थी। उसी दौरान उसे अकेला पाकर आरोपियों ने उसकी मोबाइल छीनकर फेंक दी, फिर उसे बगल की झाड़ी की तरफ ले जाकर गैंगरेप किया। गैंगरेप की इस घटना में एक शादीशुदा युवक व एक किशोर की संलिप्तता बतायी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+