देवघरः प्रसव के दौरान पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही सदमे में पति ने भी तोड़ा दम
देवघर। झारखंड के देवघर जिले के सारठ बाजार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीते बुधवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति भी सदमे से मर गया। मृतक पत्नी की पहचान प्रमिला टुडू के रूप में हुई है और पति की पहचान सीताराम हांसदा के रूप में हुई है। हालांकि पत्नी की मौत के बाद भी ग्रामीण चिकित्सक बच्चे को बचाने में कामयाब रहे।

बुधवार की रात को प्रमिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया तो गांव के झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज किया। इस दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया। थोड़े ही देर बाद प्रमिला की तबीयत खराब होने लगी तो आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सारठ सामुदायिक केंद्र पहुंचे। वहां जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो पता चला कि वह मर गई है।
इसके बाद परिजन प्रमिला का शव लेकर घर पहुंचे। वहीं पत्नी की मौत की खबर सुन सीताराम हांसदा सदमे में डूब गया। गुरुवार की सुबह वह शौचालय जाने की बात कह कर घर से निकला और आंगन में गिर गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया।












Click it and Unblock the Notifications