कनॉट प्लेस में सिरफिरे ने फैलाई दहशत, शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली, 02 नवंबर: दिल्ली पुलिस में धनतरेस के दिन मंगलवार शाम को अचानक हड़कंप मच गया। एक शख्स ने कनॉट प्लेस पर स्थिति मोबाइल शोरूम में घुसकर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद निवासी कमल आर्य (32) शाम करीब 4.15 बजे राजीव चौक के पास एक शोरूम में घुसा और बाद में उसने उसे बम से उड़ाने की धमकी दी।

बम से उड़ाने की सूचना के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने पूरे शोरूम की गहनता से तलाश भी ली। साथ ही बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की स्क्रीनिंग भी की। घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और कमल आर्य को पकड़ लिया। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी के बारे में बताते हुए अधिकारी ने कहा कि कमल आर्य ने दावा किया कि वह एक आत्मघाती हमलावर था। उसने एक बैग ले लिया और एक बटन दबाकर इलाके को उड़ाने की धमकी दी। बाद में उनके बैग की जांच की गई जहां कोई बम नहीं मिला। यादव के मुताबिक एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्तों द्वारा इलाके की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस उस व्यक्ति से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। पुलिस युवक से इस बात की भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। हालांकि आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वहीं युवक की मानें तो उसने ऐसा गुस्से में आकर शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications