Delhi Metro: इन स्टेशनों पर 20 फरवरी को नहीं चलेगी मेट्रो, सफर करने से पहले पढ़े ये खबर

Delhi Metro: इन स्टेशनों पर 20 फरवरी को नहीं चलेगी मेट्रो, सफर करने से पहले पढ़े ये खबर

दिल्ली, 19 फरवरी: अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले। दरअसल, 20 फरवरी यानि रविवार को कश्मीरी गेट से लेकर राजीव चौक तक मेट्रो सेवा बाधित रहेगी। डीएमआरसी ने सूचना जारी की है कि येलो लाइन पर ट्रैक के मरम्मत कार्य (मेंटेनेंस) के चलते 20 फरवरी को कुछ घंटों के लिए मेट्रो सेवा बाधित रहेगी।

Yellow Line Metro will remain suspended on 20 February for maintenance

इस वजह से येलो लाइन से सफर करने वाले लोगों के लिए परेशानी हो सकती है। डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते रविवार को तीन मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली के बीच सुबह साढ़े छह बजे से ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। इसलिए राजीव चौक से कश्मीरी गेट जाने वाले यात्रियों के लिए वायलट लाइन का विकल्प रहेगा।

इस रूट में जाने वाले यात्री 20 फरवरी को मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय से ट्रेन बदलकर वायवट लाइन से कश्मीरी गेट पहुंच सकते हैं। डीएमआरसी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि येलो लाइन के बाकी सेक्शन जैसे समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर तक मेट्रो सेवा पहले तकी तरह अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+