तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे यासीन मलिक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक जेल में भूख हड़ताल कर रहे थे। 4-5 दिनों में उनकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव देखे जाने के बाद उन्हें दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया है। यासीन मलिक इन दिनों तिहाड़ जेल में थे। वहीं, पर उन्होंने 22 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।

जेल में भूख हड़ताल कर रहे यासीन का डॉक्टरों ने चेकअप किया। शुरूआत में तो उनकी तबियत ठीक थी, हालांकि फिर उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव देखा गया। यासीन ने आरोप लगाए उनके स्वास्थ्य की ठीक से जांच नहीं हो रही है और उन्हें अंतःशिरा (IV) तरल पदार्थ या ग्लूकोज दिया गया है। यह खबर आने के बाद आज यानी बुधवार दोपहर बाद उन्हें दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया। अब इसी अस्पताल में उन्हें उपचार मिलेगा।

यासीन मलिक पर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बहन को अगवा करने के आरोप हैं। इसके अलावा उन पर देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप भी लगते रहे हैं। उनकी पत्नी पाकिस्तान से हैं। मलिक को सूबे में अलगाववादी नेता माना जाता है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications