Yamuna Water Poison Row: "आप भाजपा के इशारे पर जो भी", केजरीवाल ने चुनाव आयोग की नोटिस का दिया जवाब

Yamuna Water Poison Row: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दावा किय था कि यमुना के पानी में हरियाणाा की भाजपा सरकार जहर मिला रही है। जिस पर चुनाव आयोग ने पांच सवाल पूछते हुए केजरीवाल को नोटिस भेजी थी और शुक्रवार को 11 बजे तक जवाब मांगा था।

शुक्रवार को केजरीवाल आज यमुना के पानी में जहर मिला हुआ है इस बयान पर जवाब देने के लिए नई दिल्‍ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और अपने जवाब की चिट्ठी सौंपी। केजरीवाल के साथ दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे।

Yamuna Water Poison Row

केजरीवाल ने लेटर में लिखा - भाजपा के इशारे पर आप मुझ पर...

चुनाव आयोग को सौंपी गए लेटर में केजरीवाल ने लिखा "दिल्‍ली के लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और सुरक्षा ही मेरी एकमात्र चिंता है और मैं लोकतांत्रिक सिद्धांतो की रक्षा के लिए लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। उन्‍होंने आगे लिखा भाजपा के इशारे पर आप मुझ पर जो भी दंड लगाना चाहते हैं मैं उसका खुले दिल से स्‍वागत करता हूं।

भाजपा की ये साजिश है

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आप की छवि धूमिल करने के लिए पानी में जहरीली अमोनिया से दूषित कर आधी दिल्‍ली को जल संकट के लिए मजबूर करने की भाजपा की ये साजिश है।

केजरीवाल बोले- हम सबका संघर्ष रंग लाया

केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों की बधाई दी और कहा हम सबका संघर्ष रंग लाया, यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा में कमी आई है। केजरीवाल ने बताया यमुना के जल में अमोनिया की मात्रा बीती 25 और 26 जनवरी को 7 PPM था और जो अब गिरकर 20.1 PPM हो गया है।"

हमने आवाज ना उठाई होती तो

अरविंद केजरीवाल ने कहाचुनाव आयोग ने मुझे नोटिस भेजकर धमकी दी है, चुनाव आयोग को मेरा जवाब है कि हमने आवाज नहीं उठाई होती और संघर्ष नहीं किया होता तो आज दिल्‍ली की आधी को पानी नहीं मिल रहा होता। उन्‍होंने दावा किया कि मैंने आधी दिल्‍ली को होने वाले जल संकट से बचा लिया है।

EC ने पहले ही मेरे खिलाफ कार्रवाई तय कर ली है

चुनाव आयोग जाने से पहले केजरीवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस नोटिस की भाषा से ये संकेत मिलता है कि चुनाव आयोग ने पहले ही मेरे खिलाफ कार्रवाई तय कर ली है। चुनाव आयोग अपनी आवाज उठाने के लिए आप को निशाना बनाकर "संदेशवाहक को गोली मार" रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+