Yamuna Water Level: उफान पर नदी, पुराने रेलवे पुल पर क्या हैं हालात? पानी खतरे के निशान से कितना ऊपर
Yamuna Water Level खतरे के निशान से ऊपर है। 21 जुलाई को रात 10:00 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.48 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि आज रात आठ बजे यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया।
दिल्ली की बाढ़ और यमुना के पानी पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हथनी कुंड बैराज से प्रति घंटा पानी का डिस्चार्ज लगभग 1000 मीटर तक बढ़ गया है। पानी बढ़ने के कारण रेलवे संचालन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

खबरों के अनुसार, 11 जुलाई 2023 को हथनी कुंड बैराज का जलस्तर 3,60,000 क्यूसेक था। इस खबर के अनुसार, शुक्रवार शाम शाम 07:00 बजे जलस्तर 29,973 क्यूसेक रिकार्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना ने फिर धरा विकराल रूप, खतरे के निशान से एक बार फिर पार हुआ जलस्तर












Click it and Unblock the Notifications