Delhi: खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही यमुना, निचले इलाकों में स्कूल बंद, LG ने बुलाई अहम बैठक

Delhi Yamuna Water Level: देश के हर हिस्से में बीते दिनों से मानसून की बारिश जबरदस्त कहर बरपा रही है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक जलप्रलय आई हुई है। लोग जलभराव और बाढ़ की समस्‍या से परेशान हैं। पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते पुल, सड़क, घर सब धराशाही हो गए। इस बीच दिल्ली में भी बरसात से आफत जारी है।

यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर से दिल्‍ली वालों की परेशानी बढ़नी भी तय मानी जा रही है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रहा है। बुधवार रात 11 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 208.8 मीटर दर्ज किया गया है।

Delhi Yamuna Water Level

साल 1978 के बाद से ऐसा पहली दफा है, जब यमुना का स्तर 207.49 को पार कर चुका है। इधर, यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने बताया कि यमुना का जल स्तर 208.05 मीटर को पार कर गया है, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर (13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच) से अधिक है। वाटर लेवल पुराना रेलवे पुल पर रात 10 बजे तक 208.05 मीटर दर्ज किया गया था।

निचले इलाकों की स्कूलें बंद

इधर, बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी का शिक्षा विभाग 13 जुलाई को सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा साउथ जोन में 6 स्कूल और शहादरा नॉर्थ जोन में 1 स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है।हालांकि छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित की जाएंगी।

एलजी ने बुलाई डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे एलजी सचिवालय में बैठक होगी, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+