दिल्ली में भाजपा ने सत्ता संभालने से पहले ही यमुना नदी की शुरू करवा दी थी सफाई, देखें ये VIDEO
Delhi BJP Government News: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता संभाल ली है। यमुना नदी का प्रदूषण दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान उठाया गया एक महत्वपूर्ण मुद्दा था और भाजपा ने यमुना नदी को सत्ता में आते ही साफ करवाने का वादा किया था। वहीं अब खुलासा हुआ है कि दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आधिकारिक रूप से सत्ता संभालने से पहले ही यमुना नदी को साफ करने के प्रयास शुरू कर दिया था।
ये जानकारी देते हुए एक वीडियो "मोदी स्टोरी" ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिल्ली में नवगठित भाजपा सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही यमुना की सफाई शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं रेखा गुप्ता ने शहर-राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ बैठक के बाद यमुना को साफ करने के लिए एक अधिकारिक निर्देश भी जारी किया।

बता दें 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी पार्टी ने यमुना की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम पद संभालते ही अपनी कैबिनेट के 6 मंत्रियों के साथ यमुना नदी के किनारे घाट पर पहुंच कर यमुना जी की आरती में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने यमुना नदी की सफाई का संकल्प दोहराया।
मोदी माई स्टोरी में शेयर किए गए वीडियो में शुरूआत में जहां दिल्ली की यमुना नदी की सफाई कार्य को दिखाया गया है वहीं इसमें दिखाया गया है कि कैसे सालों पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल के पहले दिन साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना की शुरुआत की थी।
बता दें 'मोदी स्टोरी' - एक स्वयंसेवी-संचालित पहल जो मोदी की उपलब्धियों को उजागर करती है। उसने इस वीडियो में 2001 में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मोदी की पहल को दिखाया जिसके बाद साबरमती नदी में नर्मदा के पानी को छोड़ने में मदद की थी, जिससे एक ऐसी परियोजना की शुरुआत हुई जो अहमदाबाद के लिए गर्व का प्रतीक बन गई।












Click it and Unblock the Notifications