जलभराव की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद, सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा होगी उपलब्ध
जिस तरह से दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है उसकी वजह से यमुना नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है, जिसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सड़क पर पानी भरा होने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को जाने वाली सड़क जलभराव की वजह से दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है।

ट्वीट में कहा गया है कि यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नहीं पहुंचा जा सकता है। लिहाजा अपनी यात्रा वैकल्पिक रूट के लिहाज से प्लान करें। हालांकि यहां मेट्रो ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी।
स्टेशन की अपडेट देते हुए दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन को फिलहाल यात्रियों के आने और जाने के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि ब्लू लाइन के लिए यहां से दूसरे मेट्रो को इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा भारी बारिश और जलभराव की वजह से यमुना नदी से होकर गुजर रही मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार को कम करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार को 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित कर दिया है।
Station Update
Entry and exit at Yamuna Bank Metro Station has been temporarily closed due to the rising water levels of the Yamuna River. However, interchange facility is still available and services on Blue Line are running normally.
Kindly plan your journey accordingly.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) July 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications