खाप का अल्टीमेटम- '20 तक बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं तो 21 मई से होगा बड़ा आंदोलन'
दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों को खाप पंचायत का भी समर्थन मिल गया है, जिसके बाद अब सरकार को इस मामले में अल्टीमेटम दिया है।

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का धरना दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भी जारी रहा। धरने के 15वें (रविवार) दिन खापों की महापंचायत हुई, जो करीब साढ़े 4 घंटे चली। इस दौरान खुले मंच से सरकार को 15 दिन का वक्त दिया गया है।
पहलवानों के समर्थन में हुई खाप महापंचायत में बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। महापंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे इस धरने को 15 दिन हो गए हैं और हम सरकार को 15 दिन और देते हैं। सरकार जल्द इसे मामले का समाधान खोजे।
किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि सरकार को 20 मई तक समय दिया जा रहा है। ऐसे में कोई हल नहीं निकला तो 21 मई को फिर से महापंचायत होगी, जिसमें जो भी फैसला लिया जाएगा उससे पीछे नहीं हटेंगे। टिकैत ने साफ कहा कि पहलवानों के सम्मान के लिए अगर जरूरत पड़ी तो 20 मई के बाद देशभर में आंदोलन किया जाएगा।
पहलवानों ने निकाला कैंडल मार्च
Recommended Video
वहीं रविवार रात को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने एक्शन की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया।












Click it and Unblock the Notifications