Video: पुलिस से भिड़े, धक्का मुक्की और बवाल... हिरासत में लिए गए संसद की ओर जा रहे सभी पहलवान
Wrestlers Protest: आज जंतर-मंतर पर अपने प्रदर्शन स्थल से नए संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे पहलवानों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और हिरासत में लिया। पहलवान नई संसद के सामने महिला महापंचायत करना चाहते थे।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है। आज यानी रविवार को एक बार फिर से सभी पहलवान जंतर-मंतर से नई संसद के सामने प्रदर्शन करने के लिए निकले। लेकिन रास्ते में पुलिस ने सभी पहलवानों को घेर लिया। फिर क्या था पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से धक्का-मुक्की की गई। इतना से नहीं हुआ तो पहलवानों ने बैरिकेड तोड़ डाले। फिर क्या था पुलिस ने बलपूर्वक सभी पहलवानों को हिरासत में ले लिया।
साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में ले लिया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाया। साक्षी मलिक ने कपडे फाड़ने तक के आरोप लगाए।
बैरिकेड तोड़ने के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लिया
पहलवान संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पहलवानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने आईटीओ रोड, टिकरी बॉर्डर और सिंघू बॉर्डर इलाके के पास बैरिकेड्स लगा दिए हैं क्योंकि खाप पंचायत के नेता और किसान प्रदर्शनकारी पहलवानों के मार्च में शामिल होने की योजना बना रहे थे।
Recommended Video
अंबाला में किसान समूहों को रोका गया
नई दिल्ली में नए संसद भवन के बाहर महिला महापंचायत के लिए हरियाणा के अंबाला में किसान समूहों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक दिया गया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चारुनी सहित कई किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। समूह, ज्यादातर महिलाएं, NH-44 पर गुरुद्वारा मंजी साहिब में रात भर रुकने के लिए रुकी थीं, जब भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जगह को किले में बदल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications