पहलवान सुशील कुमार का नहीं भर रहा जेल के खाने से पेट, कोर्ट में अर्जी लगाकार मांगी हाई प्रोटीन डाइट
नई दिल्ली, जून 08: ओलंपिक में दो मेडल लाने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान सुशील कुमार दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। साथी पहलवान सागर धनकड़ हत्या मामले में गिरफ्तार सुशील ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट, एक्सरसाइ बैंड और एक स्पेशल डाइट की मांग की है। पहलवान सुशील ने रोहिणी कोर्ट में प्रोटीन डाइट की मांग की अर्जी लगाते हुए बताया कि उसको जेल का खाना नाकाफी है।
Recommended Video

दरअसल, मंडोली जेल में बंद सुशील कुमार अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं, जिसके बाद अपने अनुरोध के साथ दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस अर्जी पर कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई थी, लेकिन फैसला कल यानी बुधवार (08 जून ) को सुनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जेल में मिलने वाले खाने से सुशील कुमार का पेट नहीं भरता है।
जेल में सुशील को 8 रोटियां, दो कप चाय और चार बिस्कुट के अलावा दाल और कुछ सब्जियां खाने के लिए दी जाती है, जिसको पहलवान ने कम बताया है। वहीं अब कोर्ट में दाखिल अपनी अर्जी में उन्होंने स्पेशल डाइट की मांग की है। इस लिस्ट में प्रोटीन, ओमेगा 3 कैप्सूल, जोइंटमेंट कैप्सूल, प्री वर्कआउट सी 4, मल्टीविटामिन जीएनसी और एक्सरसाइद बैंड जैसी चीजें हैं।
वहीं अगर कोर्ट उनकी इस अनुरोध को मान लेता है तो सुशील कुमार की डाइट में बदलाव किया जा सकता है वरना उन्हें वही खाना मिलेगा जो जेल में अन्य कैदियों को दिया जा रहा है। बता दें कि पहलवान सुशील कुमार इस साल टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रहा थे, हालांकि उन्होंने अभी क्वालीफाई नहीं किया है।
चैंपियन पहलवान को दिल्ली पुलिस ने 23 मई को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में अपने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार गिरफ्तारी से पहले करीब तीन हफ्ते से फरार चल रहा था। पहलवान को दिल्ली की मंडोली जेल में अलग सेल में रखा गया है। सुरक्षा कारणों से चलके उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications