दिल्ली की शातिर चोरनियां, स्कर्ट में छुपा रखा था 12 बॉडी स्प्रे और 13 शैंपू, दुकानदार ने पकड़ा तो...

नई दिल्ली। दिल्ली के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करते हुए दो महिलाएं पकड़ी गई। दोनों ही महिलाएं बड़े ही शातिर तरीके से दुकान के सामान की चोरी कर रही थी, लेकिन दुकानदार ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के चोरी के तरीके को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दोनों ही चोरनियां अपने स्कर्ट में चोरी का सामान रखती जा रही थी। उन्होंने अपने स्कर्ट में बॉर्डी स्प्रे और शैंपू की कई बोतले छुपा रखी थी।

 Women thieves stolen stuff in her skirt, caught by shopkeeper

घटना 6 मई की है, जहां हसनपुर गांव के रिलायंस डिपार्टमेंटल स्टोर में दो महिलाएं शॉपिंग के लिए आईं। दोनों की गतिविधियों को देखकर दुकान के स्टाफ को शक हुआ। स्टोर मैनेजर मो. तौहिद इकबाल ने जैसे ही उन्हें टोका, दोनों महिलाएं एंट्री गेट की तरफ दौड़ीं। इस दौरान उसके स्कर्ट से सामान गिरता जा रहा था। दरअसल दोनों ही महिलाओं ने अपने स्कर्ट में झोला बना रखा था। उन्होंने उसमें 20 बॉर्डी स्प्रे और 13 शैंपू की बोतलें छुपा रखी थी।

जैसे ही स्टोर के स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, दोनों भागने लगी। इस दौरान उनके स्कर्ट से सामान गिरने लगा। स्टाफ ने एक महिला को तो पकड़ लिया, लेकिन दूसरी महिला भागने में कामयाब रही। मधु विहार थाने में केस दर्ज करके आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 साल है और हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है। वहीं पुलिस दूसरी महिला की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+