दिल्ली पुलिस पर भड़की स्वाति मालीवाल ने दी चुनौती, कहा- मुझे नंगा करके सड़क पर फेंको और...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरेआम एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। शराब माफियाओं की जानकारी देने के चलते भीड़ ने महिला पर हमला कर दिया। शराब माफियाओं की इस करतूत और धमकी पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने चुनौती दी है। स्वाति ने शराब माफियाओं को चुनौती दी है कि वो उनका कपड़े फाड़ कर दिखाए, उनकी हत्या कर दिखाई। उन्होंने सिस्टम को नपुंसक बता दिया।

 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की चुनौती

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की चुनौती

दरअसल शराब माफियाओं ने धमकी दी कि वो स्वाति मालीवाल का भी वहीं हाल करेंगे जो उन्हों ने उस महिला का किया। इस धमकी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए स्वाति ने शराब माफियाओं को ट्वीट के जरिए चुनौती दी और लिखा कि मुझे नंगा कर सड़क पे फेंको। मर्डर करो। सिस्टम इतना नपुंसक है की ये भी हो सकता है। मुझे डर नहीं लगता। पर ये चुप्पी परेशान करती है। क्यों अभी तक अपराधी अरेस्ट न हुए? क्यों पुलिस इतनी बेबस है? क्यों जब महिलाएं आगे आती हैं तो सिस्टम डर जाता है? क्यों आवाज़ को दबाया जाता है!

 दिल्ली पुलिस पर भड़की स्वाति

दिल्ली पुलिस पर भड़की स्वाति

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस पर स्वाति ने अपना गुस्सा दिखाया। स्वाति ने सिस्टम को नपुंसक बताया और दिल्ली पुलिस पर लेटलतीफी पर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस द्वारा इस मामले में एक्शन नहीं लिए जाने पर स वाल उठाए और कहा कि सूचना मिलने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की।

 भीड़ ने महिला के साथ दिखाई हैवानियत

भीड़ ने महिला के साथ दिखाई हैवानियत

आपको बता दें कि दिल्ली के नरेला इलाके में निरीक्षण के दौरान एक महिला ने आयोग को शराब की अवैध बिक्री की सूचना दी थी। इसके बाद भीड़ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे निर्वस्त्र कर उसकी लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। पीड़िता ने जानकारी दी कि इस माफिया से जुड़े लोग स्वाति मालीवाल का पता लेकर भी गए और उन्हें भी सड़क पर लाकर नंगा करने की धमकी दी। आपको बता दें कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+