दिल्ली: फ्लाईओवर पर BSF की बस से हुई स्कूटी की टक्कर, नीलोफर की मौके पर मौत
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंगपुरा फ्लाईओवर पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें बीएसएफ के बस और स्कूटी में टक्कर हो गई। स्कूटी पर पति-पत्नी और 8 साल की बेटी थे। हादसे के कारण पत्नी नीलोफर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी खुशी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सफदरजंग हॉस्पिटल में हो रहा है। स्कूटी चला रहे जमीर आलम को भी चोट लगी है जिसका इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

नीलोफर अपने 8 साल की बच्ची खुशी के इलाज के लिए कलावती हॉस्पिटल अपने पति जमीर आलम के साथ जा रही थी। जंगपुरा फ्लाईओवर पर बीएसएफ के बस और स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में नीलोफर बस के नीचे आ गई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 साल की खुशी को भी गंभीर रूप से चोट लगी है। पति जो स्कूटी चला रहा था उसको भी काफी चोट लगी है।
बेटी और बीवी की हालत देखकर घायल पति रो पड़े। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी बीएसएफ के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications