महिला का भूमाफिया पर रेप की कोशिश का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश

नई दिल्ली। भूमाफिया पर रेप की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला की सुरक्षा का इंतजाम करने का दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। महिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि 23 फरवरी को 20 से 25 लोग उसके घर में घुस आए थे। उससे रेप की कोशिश की थी, उसे मारा-पीटा था और उसके पति को भी पीटकर घायल कर दिया था। उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की हई। महिला ने एक भूमाफिया पर ये आरोप लगाए हैं। महिला की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। जस्टिस राजीव शक्धेर ने ये आदेश दिया है।

Woman alleges rape attempt by land mafia Delhi HC orders her protection

दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर की रहने वाली महिला ने क्षेत्र के एक भूमाफिया से जमीन को लेकर झगड़े के बाद उसका शोषण किए जाने की बात कही है। महिला ने याचिका में कहा है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी पर कार्रवाई करने की जगह उससे ही मामले को निपटा लेने को कहा। कोर्ट ने अपने आदेश में सीनियर महिला पुलिस अधिकारी को मामले की जांच करने और दिल्ली महिला आयोग को भी इस पर ध्यान देने को कहा है। महिला ने अपनी याचिका में बताया है कि 2017 में भी अप्रैल और अगस्त में दो बार कोर्ट ने उसे सुरक्षा देने को कहा लेकिन पुलिस ने आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए उसे सुरक्षा नहीं दी। महिला का कहना है कि पुलिस आरोपियों का ही साथ दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+