Delhi Election 2025: 'दिल्ली में अवैध नीति सफल नहीं होने देंगे', प्रियंका कक्कड़ का BJP पर हमला

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली की मतदाता सूची से पूर्वांचलियों के नाम हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी "हमारे पूर्वांचली भाइयों को निशाना बना रही है, उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कह रही है।''

इसी कड़ी आम आदमी पार्टी की प्रवक्त्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रेस वार्ता करके नौटंकी कर रही है। सारी जांच एजेंसी इनके पास हैं। सारे अवैध तरीका अपनाने का प्रयास कर रही है भाजपा। एक तरफ़ काल धन बांट रही है और दूसरी तरफ़ genuine voters के, हमारे पूर्वांचली भाई बहनों के वोट कटवाना चाहती है। उन्होंने कहा, शाहदरा में भी रंगे हाथों पकड़े गए और नई दिल्ली विधानसभा में भी। दिल्ली में इनका कोई भी illegal मंसूबा सफल नहीं होने देंगे।

Priyanka Kakkar

आप प्रवक्ता ने आगे कहा कि भाजपा हरियाणा में इमामों को 16000/- प्रति माह की सैलरी दे रही है भाजपा। मैं भगवान राम से प्रार्थना करूँगी की भाजपा को सद्बुद्धि दे और जैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने पुजारियों को 18000/- प्रति माह देने की गारंटी दी है वैसे ही भाजपा अपने 20 राज्यों में पुजारियों को सम्मान राशि दे।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने मतदाता सूची से पूर्वांचली वोटर्स के नाम हटाने को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा, "अकेले शाहदरा में 11,000 पूर्वांचली वोटों को हटाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी तरह, जनकपुरी में 24 भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4,874 वोट हटाने के लिए आवेदन किया, और तुगलकाबाद में 594 वोट हटाने के लिए आवेदन किया गया।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पालम में नौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1,641 वोट हटाने के लिए अनुरोध दायर किया, जबकि राजौरी गार्डन में छह भाजपा कार्यकर्ताओं ने 571 वोट हटाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+